April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

T20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुँचा इंग्लैंड, विश्वचैम्पियन ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर

T20 वर्ल्डकप के सुपर 12 ग्रुप 1 के अंतिम ओर अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इंग्लैंड की जीत के साथ ही विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वर्ल्डकप 2022 के दो सेमीफाइनल टीमें सामने आ गई हैं ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुँच गई है वही कल होने वाले मुकाबलों से ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में कौन कौन सी टीमे पहुँचेगी यह क्लियर होगा।

T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और श्रीलंका मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली वहीं भानुका राजपक्षे ने 22 और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 18 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके।

142 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए मात्र 6 ओवर में 70 रनों का स्कोर खड़ा किया एक बार लग रहा था कि इंग्लैंड एकतरफा मुकाबले में जीत जाएगा पर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और मैच रोमांचक होता चला गया।
रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में इंग्लैंड ने यह मैच 2 गेंद शेष रहते जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने नाबाद 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 और कप्तान बटलर ने 28 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से वानिंदू हसारंगा धनंजय डिसिल्वा उल्ला कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए इंग्लैंड श्रीलंका का मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में 2 गेंद शेष रहते जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया और विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

Share to...