भोपाल: आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप– 2024 का आयोजन पेरू की राजधानी लीमा 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी सहभागिता करेंगें।
खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लीमा (पेरू) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में सहभागिता करने वाले सभी खेल अकादमी के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुये शुभकामनाऐं दी हैं।
सोमवार को खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी लीमा पेरू के लिए भोपाल से रवाना हो गये। सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों में सूरज शर्मा, शिवेंद्र बहादुर सिसोदिया, मानसी रघुवंशी, शिवानी रायकवार और सैयद अहयान अली शामिल हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित