May 13, 2024

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिंहस्थ के लिए होगी विश्व स्तरिय संगोष्ठियां

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने सिंहस्थ 2016 को विश्व समुदाय के लिये पर्यावरण मूल्य आधारित जीवन शैली, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक शिक्षाओं पर आधारित सन्देश देने का वैश्विक मंच बनाने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ से पहले उज्जैन में जन-जन को जोड़कर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इन विषयों पर विश्व-स्तरीय संगोष्ठियों के लिये समय-सारिणी बनाने और स्वयंसेवी संगठनों, विद्वानों, विषय-विशेषज्ञों को आयोजन की जिम्मेदारी के लिये तैयार करने के निर्देश दिये।
इन बातों पर हुई विशेष चर्चा
ऽ पिछले सिंहस्थ से दोगुने से भी अधिक श्रद्धालु आने की संभावना।
ऽ सिंहस्थ के दौरान 20 लाख लोग स्थायी रूप से उज्जैन में रहेंगे।
ऽ श्रद्धालुओं के लिये व्यापक इंतजाम युद्ध-स्तर पर जारी।
ऽ लगभग 100 देश से पहुँचेंगे दर्शनार्थी।
ऽ सनातन परम्परा के साथ सम-सामयिक वैश्विक सरोकारों पर चर्चा होगी, संपूर्ण विश्व में पहुँचेगा संदेश।
ऽ विश्व-विख्यात विद्वानों को आमंत्रण।
ऽ विश्व-स्तरीय संगोष्ठियों की शुरूआत आगामी अप्रैल से।
ऽ इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर नगर में पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, धर्मों की मूलभूत एकता, इंसानियत जैसे विषय पर सिंहस्थ से पहले संगोष्ठियों का आयोजन।
ऽ उज्जैन में मूल्य आधारित जीवन शैली विषय पर विश्व-स्तरीय संगोष्ठी।
ऽ उज्जैन में स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्थायी प्रकृति के जितने अधोसंरचनात्मक कार्य अभी हो रहे हैं उतने सिंहस्थ के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एस.एन. मिश्रा, सचिव मुख्यमंत्री विवेक अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share to...