April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ शंकराचार्य स्वरूपानंद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ द्वारिका के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि क्या ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम में शंकराचार्य रहते हुए जितने धार्मिक अनुष्ठान किये क्या वह अनैतिक थे?
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि कोर्ट के फैसले से जनता की भावनाएं आहत हुई हैं, इलाहाबाद कोर्ट का निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। इसलिए हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे।
आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानन्द को झटका लगा था। कोर्ट ने दोनों को इस पीठ का शंकराचार्य मानने से इनकार करते हुए उनका दावा खारिज कर दिया।

Share to...