डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की अग्रिम जमानत याचिक पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार है। मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद हनीप्रीत की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई, इस याचिका में हनीप्रीत ने पंजाब-हरियाणा के ड्रग्स सिंडिकेट से खुद की जान का खतरा बताया। इससे पहले हनीप्रीत के वकील ने बताया है कि वह दिल्ली में ही है।
पुलिस ने आरोप लगाया है कि हनीप्रीत ने याचिका में दिल्ली का अपना जो पता दिया था वो गलत है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हनीप्रीत की बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में कैसे आई? हनीप्रीत के वकील ने जवाब देते हुए कहा कि उसके पास दिल्ली में घर है और उसे गिरफ्तारी का डर था। कोर्ट ने कहा कि हनीप्रीत को सरेंडर करना चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब हनीप्रित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
हनीप्रीत की जमानत याचिका खारिज

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क