अहमदाबाद। कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी 3 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। जाम नगर से राजकोट आते वक्त राहुल एक सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस मोदी जैसी मार्केटिंग नहीं कर पाई और इसी वजह से हम मात खा गए। अब बहन सुषमा ने यूएन में हमारी मार्केटिंग की है। ये कहकर की कांग्रेस सरकारों में आईआईटी और आईआईएम बने। राहुल ने मंगलवार को कहा कि गुजरात की सरकार का रिमोट कंट्रोल दिल्ली के हाथ में है। सरदार पटेल की मूर्ति चीन में बन रही है। इस पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। ये शर्म की बात है।
मोदी और मार्केटिंग पर बोले राहुल, कांग्रेस के मात खाने की बताई वजह

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा