उज्जैन: उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास की दिवार गिर गई। दीवार के मलबे में कुछ लोग दब गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है वही 2 लोग घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में ईलाज जारी हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार महाकाल मंदिर के पास महाराजवाड़ा स्कूल के पास बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा गिरने से 4 लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन एसपी, कलेक्टर सहित पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों व मृतको को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ घायलों का उपचार जारी है। वही हादसे के बाद मौके पर स्थानीय रहवासियों व लोगों की भीड़ लग गई।
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल के पास बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसे तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन कर जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य 2 लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों और घायलों को आरबीसी 6(4) के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन ए के पटेल ने बताया कि दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई ( उम्र 40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।
विदित हो कि उज्जैन में शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। अभी भी यहां तेज बारिश हो रही हैं।

More Stories
Dr Umesh Shukla Updates: नीम और बबूल की लकड़ी से बनेगी द्रोणी, मरीजों को मिलेगा सर्टिफाइड और मानकीकृत इलाज का फायदा
Registration Department Updates: पंजीयन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत, विदेश में बैठा व्यक्ति भी खरीद सकेगा संपत्ति
ASP Bhavna Maravi Updates: डॉ. मनोज इंदुरकर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अनुशासनहीनता और गलत थीसिस पर मांगी गई थी रिपोर्ट