भोपाल। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी दिग्विजय सिंह ने सिसायत से 6 महीने का ब्रेक लिया है। इस दौरान वो 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करेंगे। दिग्विजय ने राहुल गांधी से छुट्टी मंजूर करा ली है। इस दौरान दिग्विजय पार्टी जनरल सेक्रेटरी तो रहेंगे लेकिन उनके पास किसी राज्य का चार्ज नहीं होगा।
3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा पूरी करने में दिग्विजय को 6 महीने लगेंगे। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के अनुसार यह पूरी तरह से आध्यात्मिक यात्रा होगी। दिग्विजय भले ही नर्मदा परिक्रमा को सियासत से दूर बता रहे हों लेकिन ये भी सही है कि वो दो राज्यों से गुजरेंगे और इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मध्य प्रदेश में अगले साल के आखिर में असेंबली इलेक्शन होने हैं जबकि गुजरात में ये इसी साल होने हैं। नर्मदा परिक्रमा के दौरान 3300 किलोमीटर का सफर करना होता है। इसमें मध्य प्रदेश की 110 जबकि गुजरात की 20 सीटें आती हैं। लिहाजा, दिग्विजय की इस यात्रा को सियासी नजर से भी देखा जा रहा है। दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को नर्मदा परिक्रमा शुरू करेंगे। वो झोतेश्वर से नरसिंहपुर के बरमान खुर्द कार से जाएंगे। यहां पूजा के बाद दोपहर 3 बजे पैदल परिक्रमा पूरी करेंगे। हालांकि, अब तक यह जानकारी नहीं लग पाई है कि दिग्विजय पूरी यात्रा पैदल ही करेंगे या फिर कुछ रास्ता कार से भी तय करेंगे।
6 महीने की छुट्टी पर दिग्विजय, करेंगे नर्मदा परिक्रमा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा