जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के पोकरण में एक चुनाव सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि पहले पीएम मोदी जहां भी जाते थे 2 करोड़ नौकरियां, किसानों को सही दाम और भ्रष्टाचार की बात करते थे, लेकिन अब उनके भाषण में न रोजगार, न किसानों को सही दाम, न ही भ्रष्टाचार की बात होती है। राजस्थान के युवाओं ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है, लेकिन प्रधानमंत्री आपके माता-पिता का अपमान करते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि उनके आने से पहले हिंदुस्तान की जनता ने कुछ नहीं किया।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ कर देगी। दुनिया की कोई भी शक्ति इस बात को नहीं बदल सकती है। हमने मुफ्त में राजस्थान के सब लोगों को दवाई दिलवाई थी, हम वो योजना फिर से चालू करेंगे। मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा। मैं आपसे खोखले वादे नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं आपका आदर करता हूं। सच्चाई से बहुत काम किया जा सकता है।
पोखरण में राहुल गांधी बोले मोदी के वादे अब भाषण से गायब हो गई

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत