राजस्थान में वसुंधरा राजे के लिए मोदी आज ताबड़तोड़ रैलियां कीं। भीलवाड़ा और बनेश्वर धाम के बाद उन्होंने कोटा में जनसभा को संबोधित किया। कोटा में उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने हिन्दुस्तान में हर साल 90 हजार करोड़ की जो चोरी होती थी उसे रोकने का काम किया है। इस चोरी को समझाते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उदाहरण दिया। पीएम ने सोनिया गांधी और यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि जब मैडम रिमोट कंट्रोल से दिल्ली में सरकार चला रही थीं, तो जो बेटी पैदा नहीं हुई, सरकारी कागजों में वो बेटी विधवा हो जाती थी और सरकारी खजाने से उसे पेंशन जाती थी। जिस परिवार का अस्तित्व भी नहीं था, उसके नाम से राशन निकलता था और चोरी कर लिया जाता था। हमने इस चोरी को रोकने काम किया है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का नाम पर्दे के पीछे रखा हुआ है, क्योंकि उसे राजस्थान की जनता पर भरोसा नहीं है। मोदी ने कहा कि जो पार्टी आपको सीएम उम्मीदवार का नाम नहीं बता सकती, उस पर आप क्या भरोसा करेंगे।
इससे पहले बनेश्वर धाम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका प्यार ब्याज समेत लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि जब तक अटल जी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने, तब तक कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई। आजादी के इतने सालों के बाद जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, तब पहली बार अटल जी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। आदिवासी मंत्री बनाया। आदिवासियों के लिए अलग बजट बनाया और तबसे आदिवासियों के विकास की गाथा शुरू हुई। चुनाव से पहले वादे करना और फिर उसे भुला देना यही कांग्रेस का काम है।
वादे करना और फिर उसे भुला देना यही कांग्रेस का काम : मोदी

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क