April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

16 साल बाद अक्षरधाम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से अक्षरधाम मंदिर पर हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद फारूख पिछले 16 सालों से फरार था। वह दुबई में रह रहा था, सोमवार को यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। 24 सितंबर 2002 को अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 32 लोग मारे गए, 79 जख्मी हुए थे।
अक्षरधाम मंदिर पर हमले के 20 से ज्यादा आरोपी अभी भी फरार हैं। क्राइम ब्रांच ने पिछले साल नवंबर में हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल रशीद अजमेरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह सऊदी अरब के रियाद से अहमदाबाद पहुंचा था। 24 सितंबर 2002 को कुछ आतंकी अक्षरधाम मंदिर में घुस गए थे। आतंकियों ने आटोमेटिक वेपंस और हैंड ग्रेनेड के इस्तेमाल के साथ ही एक फिदायीन हमला भी किया था। हमले में कुल 32 लोग मारे गए थे जबकि 79 लोग घायल हुए थे। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त मंदिर में करीब 600 लोग मौजूद थे। इस आतंकी हमले में 3 कमांडो और स्टेट रिजर्व पुलिस का एक कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ था।

Share to...