इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस एस एन शुक्ला भ्रष्टाचार के मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की इजाजत दे दी है। ऐसा पहली बार होगा जब कोई जांच एजेंसी किसी मौजूदा जज के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करेगी। जस्टिस शुक्ला पर एक मेडिकल कॉलेज को फायदा पहुंचाने के लिए गलत आदेश देने का आरोप है।
2017 में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जज जस्टिस शुक्ला ने एक मेडिकल कॉलेज को 2017-18 सत्र के लिए छात्रों का दाखिला लेने की इजाज़त दी थी। ये पाया गया कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एडमिशन के लिए तय समय सीमा के परे जाकर उस कॉलेज को दाखिला लेने की अनुमति दी गई। यूपी के एडवोकेट जनरल ने सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को इसकी जानकारी दी। जस्टिस मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आंतरिक जांच कमिटी बना दी।
पहली बार किसी हाई कोर्ट के जस्टिस के खिलाफ सीबीआई करेगी जांच

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत