April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने पत्नी संग थामा बीजेपी का हाथ

गांधी परिवार के करीबी नेताओं में रहे संजय सिंह और उनकी पत्नी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को दोनों ने कार्यकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। संजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अमेठी राजघराने से संबंध रखने वाले संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करने के बाद पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर पार्टी को कुछ पता नहीं है। संजय सिंह की पत्नी उत्तर प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्होंने भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी संजय सिंह को राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Share to...