April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस बोझ के चलते जिंदगी से जंग हार गए वीजी सिद्धार्थ

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव बरामद कर लिया गया है। वह बीते 2 दिनों से लापता थे। उनका शव मंगलुरू में नेत्रावती नदी के नजदीक होइगे बाजार में बरामद किया गया। उनका 27 जुलाई का एक पत्र सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। इस पत्र में उन्होंने कंपनी को हो रहे भारी नुकसान और कर्ज का भी जिक्र किया था। साथ ही आयकर विभाग के पूर्व डीजी के दबाव की बात भी कही थी।
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने अपने बयान में कहा है कि हमने एक शव बरामद किया है, जिसके पहचान की जरूरत है। हमने इसके लिए वीजी सिद्धार्थ के परिजनों को सूचित कर दिया है।
वीजी सिद्धार्थ का शव मिलने की खबर पर श्रींगिरी के विधायक टीडी राजेगौड़ा ने कहा कि सिद्धार्थ आयकर विभाग के टॉर्चर से परेशान थे। वह दो तीन संपत्तियों को बेचकर कर्जों से मुक्त होना चाहते थे। इसी बीच एसपी रंगनाथन को कॉफी इंटरप्राइजेज का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Share to...