April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आजम खान के विधायक बेटे को पुलिस ने इस वजह से लिया हिरासत में

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले आजम खान पर किताब चोरी का इल्ज़ाम लगा और अब उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में रुकावट डालने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी की कार्यवाही कार्रवाई के दौरान उसके पुस्तकालय से 2500 से ज्यादा चोरी की गई दुर्लभ किताबें बरामद हुई हैं। इस बीच, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में कल शुरू हुई छापेमारी की कार्यवाही आज भी जारी है। यह कार्यवाही एक शिकायत के आधार पर की जा रही है। पूर्व में मदरसा आलिया के नाम से पहचाने जाने वाले ओरिएंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य जुबैर खान की शिकायत पर पिछली 16 जून को इस मामले में पड़ताल शुरू की गई थी।

Share to...