April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्रकारिता में दक्ष महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वूमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा मीडिया अवार्ड समारोह का आयोजन भोपाल में किया गया।

जिसमें देश की चयनित 19 महिला पत्रकारों को मीडिया अवार्ड 2020, से नवाजा गया। समाज मे विशेष योगदान देने वाली 8 महिलाओं को भी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने महिला पत्रकारों के लिए 5 घोषणाएं की जिसमें भोपाल के प्रेस भवन में महिला पत्रकारों के लिए अलग से जगह एवं बुजुर्ग महिला पत्रकारों की पेंशन बढ़ेगी। इस अवसर पर उनकी पत्नी विभा शर्मा भी मौजूद थी। जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने महिला पत्रकारों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में – न्यूज प्रवाह की संपादक हीना तिवारी को पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए अवार्ड से नवाजा गया। हरप्रीत कौर सहारा समय-भोपाल, पारुल केसवानी अनादि टीवी-भोपाल, आर जे अनादि तिवारी, बिग एफ एम-भोपाल, प्रषिता राजोरिया-भोपाल, श्रुति कुशवाहा-भोपाल, अफसाना अहमद-इंदौर, कनुप्रिया सत्तन-इंदौर, अदिति मोटे-इंदौर, सुनीता श्रीवास्तव- इंदौर, शिखा जैन – इंदौर, कोमल राजपुरोहित- इंदौर, मंजू पांडे – जबलपुर, वन्दना तिवारी- कटनी, गौरी बालापुरे पदम् – बैतूल, सविता तिवारी – ग्वालियर, रेणु अग्रवाल – धार, मनीषा त्रिवेदी – राजगढ़ को सम्मानित किया गया। वहीं विल्लता गोस्वामी भोपाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, मीडिया अवार्ड 2020 से नवाजा गया।

सोशल अचीवर्स अवार्ड में –
डॉ आयुषी देशमुख – इंदौर, डॉ रीना शर्मा – इंदौर, डॉ विनीता कोठारी- इंदौर, ब्रम्हकुमारी हेमलता, नेहा पच्चिसिया- गुना, अनिता भागचन्द जैन- खरगोन, शीतल आर्या- भोपाल
माँ अहिल्या ग्रुप – इंदौर। इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा विभा शर्मा, अर्चना जैसवाल, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार डॉ वेदप्रताप वैदिक, बीबीसी चैनल की एंकर सारिका सिंह, पुष्पेंद्र पाल प्रधान संपादक माध्यम। रिजवान सिद्दकी ग्रुप एडिटर डीजियााना, मुस्कान खान एवं अन्य राजनीतिक एवं मीडिया जगत की हस्तियां मौजूद थी।

Share to...