चीन के फुजियान प्रांत से शनिवार को एक बड़े हादसे की खबर आई। चीन की आधिकारिक मीडिया के अनुसार कुआनजो शहर में स्थित सिनजिया होटल शनिवार को ढह गया। इस घटना में 70 लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 80 कमरों के इस होटल में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा था। घटना के बाद बड़े स्तर पर रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू में 23 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन 70 लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं।
स्थानीय समय के अनुसार यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबा हटाने के साथ-साथ उसमें दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की कोशिश लगातार की जा रही है।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत