April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झारखंड : पति की मौत पर बोली पत्नी कई दिनों से हमारे पास खाना नहीं था

झारखंड के बोकारो में एक 42 साल के शख्स की कथित तौर पर खाना न मिलने से मौत हो गई। मृतक का नाम भूखल घासी था। भूखल के परिवार का दावा है कि उनके घर में कई दिनों से खाना नहीं था। खाना न मिलने पर भूखल की मौत हो गई, वहीं इसके उलट बोकारो प्रशासन कुछ और ही दावे कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि भूखल की मौत भूख से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। वह कई महीनों से बीमार था।

भूखल घासी के परिवार के पास न ही राशन कार्ड था और न ही आयुष्मान कार्ड। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके घर में खाने के लिए कुछ नहीं था। पत्नी के दावे को गलत बताते हुए बोकारो जिले के आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि भूखल रक्तहीनता से पीड़ित था और डॉक्टरों की निगरानी में था। वो बेंगलुरु में काम करता था और बीमार पड़ने के बाद 6 महीने पहले ही यहां लौटा था। भूखल की मौत बीमारी से हुई है।

Share to...