8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है।
गूगल के एनिमेटेड वीडियो में महिलाओं के योगदान को दिखाया गया है। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को सलाम किया है। वह आज समाज को प्रेरणा देने वाली किसी महिला को अपना सोशल मीडिया अकाउंट की कमान सौंपेंगे।
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें।

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड