April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

8 साल की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ने ठुकराया पीएम मोदी का दिया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट कर कहा था कि वह इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा था कि आप सभी को आगे इसकी जानकारी दूंगा। इसके बाद उन्होंने सस्पेंस से पर्दा हटाते हुए कहा था कि वह 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 महिलाओं को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट सौंप देंगे और वो इन्हें एक दिन के लिए हैंडल करेंगी।

इसी कड़ी में भारत सरकार के ट्विटर हैंडल डलळवअप्दकपं पर कुछ प्रेरणादायक महिलाओं की कहानियों को साझा किया गया है। इन्ही में से एक 8 साल की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता लिसी प्रिया कंगुजम भी है। लिसी प्रिया कंगुजम की कहानी को भी भारत सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। लिसी ने इस सम्मान के लिए सरकार का शुक्रियाअदा तो किया लेकिन वह इससे काफी खुश नहीं हैं।

लिसी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार मेरी बात सुनती नहीं है और आज उन्होंने मुझे प्रेरणादायक महिलाओं की श्रेणी में शामिल किया है, लेकिन क्या यह वाकई में सही है? मुझे पता चला है कि पीएम मोदी की पहल के तहत 3.2 मिलियन लोगों के बीच उन्होंने मुझे भी कुछ प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल किया है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में लिसी ने लिखा कि अगर आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते तो आप मुझे इसमें शामिल न करें। रुीमप्देचपतमन्ै में मुझे अन्य प्रेणादायक महिलाओं के साथ शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया लेकिन काफी बार सोचने के बाद मैंने इस सम्मान को अस्वीकार करने का फैसला किया है।

Share to...