August 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास कार्यकर्ताओ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर व एसपी के नाम कार्यालय में सौपा ज्ञापन

उज्जैन: म प्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास द्वारा शहर की जन समस्याओं व 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उज्जैन एसपी और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री हरी माली ने बताया कि उज्जैन शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज उज्जैन एसपी और कलेक्टर को युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास के कार्यकर्ताओ द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है साथ ही शीघ्र मांगो के निराकरण की मांग की गई हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में अन्य धर्म के होटल संचालको के द्वारा महाकाल मंदिर के आसपास हिंदू देवी देवता के नाम से अपनी होटलों का नाम संचालित करते हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देकर वही होटल के नियम से अधिक राशि 5 से ₹6000 प्रति रात्रि रुकने के यात्रियों से वसूले जाते हैं इसके साथ ही चार धाम मंदिर पार्किंग, मां शिप्रा पार्किंग, नरसिंह घाट पर ठेकेदार और उनके कर्मचारीयो द्वारा आने वाले यात्रियों से घंटों के हिसाब से राशि वसूली जा रही है जबकि नगर पालिका निगम द्वारा 10 से ₹20 24 घंटे का शुल्क तय किया गया है। गोरक्षा न्यास के नगर प्रभारी विकास गोयल की धर्मपत्नी राधा गोयल पर बीते दिनों क्षेत्र के गुंडे ओर साथियो द्वारा जानलेवा हमला व लूटपाट की घटना की गई थी जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार है बाकी फरार है और फरार आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकाया जा रहा है।

गोरक्षा न्यास की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पति मोहन साहनी के परिवार द्वारा प्रत्यक्ष संपत्ति को कब्जा कर लिया गया है। इंदौर रोड ग्राम सेवक खेड़ी सरकारी भूमि सर्वे क्रमांक 68 इंदौर के खनन माफिया द्वारा लगातार जमीन की खुदाई की जा रही है। करीब 40 फीट जमीन को दी गई है। गांव के पास शिप्रा नदी बहती है किसी भी दिन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है और समस्या आ सकती है इसी के साथ जिले में हो रही गो तस्करी ,महाकाल मार्ग पर अवैध मांस दुकानों को बंद करने, सरकारी जमीनों की खरीद फरोख्त, निजी स्कूलों की बसों की जांच करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है और जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मांग की है।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमावत, प्रदेश कार्यालय मंत्री अभी माली, उज्जैन संभाग अध्यक्ष मुकेश कुमावत, उज्जैन प्रभारी अजय नाथ योगी, उज्जैन जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता शर्मा, उज्जैन नगर प्रभारी विकास गोयल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, ईश्वर लाल सिंघल, ईश्वर बागएरिया, हिंदू बना, सुरेश चौहान, सुमित परमार, अर्जुन सिंह चौहान, कैलाश मालवीय, मोहन चावड़ा, अर्जुन निर्मल, अजय सिंह लोधी, जितेंद्र पवार, राहुल दुलावत, संतोष धौलपुर, सनी माली, महेश माली, मीनू माली, अजय माली, कृष्णा माली, धन्ना माली, कैलाश मालवीय, मोहनलाल मरमट, पप्पू नाथ मकवाना, भारत सिंह दरबार, अजय माली, अनु खत्री, बने सिंह माली, राधा गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share to...