खरगोन:- शहर में हो रही बाइक चोरी के बाद से ही खरगोन पुलिस लगातार बाइक चोरों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। लगातार पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर चोरों को ट्रेस किया जा रहा था इसी तारतम्य में खरगोन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।
खरगोन पुलिस ने एक बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब आठ लाख 50 हजार रुपए कीमत की चोरी की गई 18 बाईक और दो इंजन, चेचिस जब्त किए है। पुलिस को इन आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है।
खरगोन जिले में लगातार चोरी हो रही बाईक चोरी को लेकर कोतवाली पुलिस को बडी सफलता मिली है। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने मीडिया को बताया की बुरहानपुर जिले के निंबाला निवासी दो सगे भाई आरोपी बंटी साहू और राकेश साहू चोरी की बाईक से खरगोन में गांजे की डिलेवरी देने पहुंचे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनो आरोपियों को पुलिस ने पकडा था। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ खरगोन, ऊन,मेनगांव, बरुड और मंडलेश्वर थाना क्षेत्रो के सुनसान इलाको से मास्टर चाबी लगाकर बाईक चुराना कबूल किया। पुलिस ने चोरी की बाईक खरीदने वाले दो आरोपियों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने अब तक इनके कब्जे से कुल 18 बाईक के साथ साथ एक इंजन और एक चेचिस जब्त किया है। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते है।
कोतवाली पुलिस अब आरोपीयो की रिमांड लेकर इनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है की गिरोह के तार किसी बडे गिरोह से हो सकते है।
साथ ही और बाइक चोरी के खुलासे हो सकते हैं और आरोपियों से ओर बी बाइक बरामद हो सकती हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर