T20 वर्ल्ड कप 2022 में आज शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कमजोर मानी जाने वाली आयरलैंड टीम ने विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत मानी जाने वाली टीम और दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई। आज वेस्टइंडीज का आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला था, इसमें उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। वेस्टइंडीज टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम भी है।
आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था। इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया है।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। टीम ने 27 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से ब्रेंडन किंग ने 48 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली और टीम को संभाला। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। ऐसे में पूरी वेस्टइंडीज टीम 5 विकेट पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी थी।
आयरलैंड के लिए लेग स्पिन ऑलराउंडर गैरेथ डेलैनी ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। गैरेथ ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट कप्तान पूरन, रोवमैन पॉवेल और इविन लुईस जैसे खतरनाक प्लेयर्स को अपना शिकार बनाया।
147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। वह शुरुआत से ही विंडीज पर भारी रही। कोई भी कैरेबियन बॉलर आयरलैंड टीम पर दबाव नहीं बना सका। आयरिश कप्तान एंडी बालबिर्नी 23 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हुए जबकि पॉल स्टर्लिंग 48 बॉल पर 66 और लोर्कन टकर 35 बॉल पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आयरलैंड टीम को 17.3 ओवर में ही मैच जिता दिया।
आयरलैंड अब सुपर 12 में पहुँच गई हैं और आज एक बड़ा उलटफेर कर दिया।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता