नेपाल के लिए मुसीबतों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. चीन में भूकंप आने के बाद से एक और भीषण बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट जारी किए जाने के बाद नेपाल में धादिंग और नुवाकोट में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया. तिब्बत में भी नई आपदा को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है. नेपाली पीएम शाह ने पूरे देश को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है.
चीन के सिचुआन प्रांत में आज शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब 5.1 की तीव्रता का तेज भूकंप आया. भूकंप के बाद चीन ने नेपाल को अलर्ट किया. लेकिन इस भूकंप की वजह से चीन की शुओकेन नदी और पोइक त्सांगपो नदी के संगम पर बनी एक बड़ी झील टूट गई. एक बार फिर नेपाल पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है.
तिब्बत में बाढ़ के बाद बनी बैरियर झील टूट गई है, जिससे भोटे कोशी नदी के जरिए नेपाल की ओर एक और जोरदार बहाव आने का खतरा मंडराने लगा है. स्थानीय अधिकारियों ने भोटे कोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है.
PM बालेन शाह ने पूरे देश को किया अलर्ट
नेपाल के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि पीएम बालेन शाह ने तत्काल पूरे नेपाल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. नेपाली प्रशासन लगातार चीन के संपर्क में है.
उन्होंने बताया कि एक और भीषण बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को तत्काल सर्च आपरेशन रोकने के निर्देश दिए गए हैं. नेपाल में रसुवा जिला प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से बहुत अधिक सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि चीन की तरफ़ से यह जानकारी मिली है कि झील टूट गई है.
चीन में बाढ़ से 600 लापता, 260 विदेशी भी
इस बीच नेपाल पर लगातार संकट बना हुआ है. नेपाल के ऊपर 5 हजार करोड़ लीटर का एक और विनाशकारी वॉटर बम फट सकता है. नेपाल में बड़ी संख्या में लोग लापता है तो चीन में भी करीब 600 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिसमें 100 से अधिक चीनी नागरिक है जबकि शेष विदेशी पर्यटक हैं.
चीन की सरकारी मीडिया ने तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में 3 लोगों की मौत और 558 लोगों के लापता होने की खबर दी, जिनमें 260 विदेशी नागरिक भी हैं. चीन के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि नेपाल की तरफ लगभग 100 चीनी नागरिक लापता थे.
3 दिन में 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी का अलर्ट
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक बड़ी बैरियर लेक बन गई है, जिसका जल आयतन कल गुरुवार सुबह तक 20 लाख घन मीटर अनुमानित है और झील पहले ही ओवरफ्लो हो रही है.
चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख (2 मिलियन) क्यूबिक मीटर पानी जमा हो गया था और यह पहले से ही ओवरफ्लो हो रही थी. सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3 दिनों में झील में और 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी आने की उम्मीद है, जिससे इसके टूटने का खतरा बढ़ जाएगा.
मंत्रालय ने कहा कि वह झील पर बारीकी से नजर रख रहा है और संभावित रूप से झील टूटने की स्थिति से निपटने और आपातकालीन बचाव कार्यों में मदद के लिए बाढ़ सिमुलेशन और जोखिम का आकलन कर रहा है.

More Stories
Ismail Sabri Yaakob & Najib Razak: मलेशिया में पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कानूनी शिकंजा, जानें पूरा घटनाक्रम
Syria State Sponsors of Terrorism: सीरिया के लिए ऐतिहासिक मोड़; अमेरिका ने हटाया आतंकी देश का टैग, खुलेंगे निवेश के रास्ते
Economic Crisis in China: केवल पढ़ाई और स्किल काफी नहीं! चीनी युवाओं में क्यों बढ़ा भगवान और मंदिरों पर भरोसा?