इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए नया परीक्षा पैटर्न जारी किया गया है। प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न का गलत जवाब देने पर एक अंक कटेगा। वहीं प्रश्न का सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और सामान्य अध्ययन के 100-100 प्रश्नों के दो पेपर होंगे। ऐसे में दोनों के 300-300 अंक होंगे।
⏱️ दोनों पेपर के लिए मिलेगी 2 घंटे की समय सीमा
दोनों पेपर में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, यानी प्रश्न के साथ चार उत्तर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी को इनमें से सही उत्तर को चुनना होगा। अगर वह सही उत्तर चुनेगा तो तीन अंक मिलेंगे और अगर गलत उत्तर चुनेगा तो एक अंक कट जाएगा। पेपर में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दोनों पेपर में प्रश्नों का हिंदी के साथ अंग्रेजी अनुवाद भी होगा। आयोग द्वारा 3आर-डब्ल्यू पद्धति के अनुसार नेगेटिव मार्किंग लागू की जा रही है।

More Stories
Maravi Tribal Art Updates: पारंपरिक भट्टी से गढ़े जा रहे कलात्मक शिल्प, इंदौर के आदि महोत्सव में दिखी झलक
Register Investigation Updates: जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रजिस्टर की होगी जांच, साक्ष्य जुटा रही पुलिस
Hemant Khandelwal Booth Mandals Updates: 1313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक पहुंचेगा अभियान, बड़ी सीटों पर दो कार्यकर्ताओं की तैनाती