November 28, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Hemant Khandelwal Booth Mandals Updates: 1313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक पहुंचेगा अभियान, बड़ी सीटों पर दो कार्यकर्ताओं की तैनाती

भोपाल: भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में अभी 700 से ज्यादा दिन यानी पूरे दो साल बाकी हैं। लेकिन सत्ता में होने के बावजूद चुनाव के काफी पहले BJP ने जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर सांसदों तक की ड्यूटी लगा दी है। मंडल लेवल के कार्यकर्ता से लेकर विधायक, मंत्री और सांसद तक एक दिसंबर से 25 दिन पूरे मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर मैदान संभाल लेंगे। पार्टी ने बाकायदा इन 25 दिनों का प्रोग्राम शेड्यूल तय करके दिया है—हर घंटे का टाइम टेबल।

📋 हर दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता को 13 एक्टिविटी का टास्क दिया गया है

एक दिन में पार्टी के हर कार्यकर्ता को 13 एक्टिविटी का टास्क दिया गया है। पूरा टाइम टेबल इस तरह से प्लान किया गया है। एक दिन की 13 एक्टिविटी में कार्यकर्ता समाज के उस हर तबके से कनेक्ट कर सकें जहां से चुनावी राह मजबूत होनी है। इनमें अस्पताल, लाइब्रेरी के साथ ही रैन बसेरा भी जोड़े गए हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन विधानसभा सीट के बुजुर्ग नागरिकों के अलावा RSS की तरह समाज के प्रबुद्धजनों के साथ भी मीटिंग तय की गई है।

इस कैंपेन में पार्टी के नेता केंद्र और राज्य की BJP सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे। यह BJP का चुनाव से काफी पहले वार्मअप सेशन की तरह है—एक सीट, एक कार्यकर्ता, 25 दिन और हर दिन के 13 टास्क।

📅 25 दिन तक एक ही विधानसभा में रहेगी ड्यूटी, पूरा प्लान पार्टी ने दिया

PM मोदी की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में पार्टी ने यह कार्यक्रम प्लान किया है। हर कार्यकर्ता चाहे वह मंडल स्तर का हो, जिले या प्रदेश स्तर का कोई भी नेता—इस सेवा दूत अभियान में पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 25 दिन की ड्यूटी लगाई गई है। एक सीट पर एक कार्यकर्ता। 25 दिन में हर दिन के हिसाब से 13 टास्क। इसमें वृक्षारोपण भी है, सेवा शिविर भी, दिव्यांगजनों से मुलाकात भी है और रैन बसेरा की विजिट भी।

इसके अलावा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ समाज के जो प्रतिष्ठित लोग हैं, जिनकी बात समाज में सुनी जाती है, उनसे संवाद के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इन 25 दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता जिनमें मंडल स्तर के नेता से लेकर विधायक, मंत्री, सांसद तक हैं, वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे। कैसे उनका जीवन बदला, यह सुनेंगे और सामने भी लाएंगे। 25 दिन के हर घंटे का खाका एक चार्ट की शक्ल में इन सेवा दूतों को सौंपा गया है, जिसमें हर दिन की मॉनिटरिंग भी है और आखिर के कॉलम में सेवा दूतों को यह बताना भी है कि पूरे दिन में क्या-क्या किया।

🎯 कौन बनेगा सेवा दूत, ऐसे चुनाव किया गया

सेवा दूत अभियान मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर ही नहीं है। पूरे देश में 4 हजार 123 सीटों पर यह अभियान एक साथ 1 दिसंबर से शुरू होगा और 25 दिसंबर, अटल बिहारी वाजपेयी की सालगिरह तक चलेगा। लेकिन कौन बनेगा सेवा दूत, इसके लिए बाकायदा नेताओं से सहमति ली गई है—जिन्होंने इच्छा जताई कि वे 25 दिन तक एक विधानसभा में सेवा दूत के तौर पर काम करेंगे। लेकिन पार्टी का क्राइटेरिया है कि विधायक को उसकी अपनी विधानसभा सीट पर न भेजा जाए।

🗺️ जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के लिए 25 दिन का प्रवास अनिवार्य

वे अपनी छोड़कर किसी अन्य विधानसभा सीट पर सेवा दूत बनकर जाएंगे और 25 दिन में हर दिन के 13 अलग-अलग एक्टिविटी का टारगेट पूरा करेंगे। जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के लिए 25 दिन का प्रवास अनिवार्य है। बाकी औसत पांच दिन तो प्रवास करना ही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, “प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होने वाले इस अभियान के माध्यम से 1313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक सेवा, संवाद और संगठन का संदेश पहुंचाया जाएगा। सेवा दूत औसतन प्रत्येक मंडल में 5 दिन प्रवास कर बूथ स्तर तक पहुंचेंगे। दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर 25 दिन संगठन के लिए समर्पित करना कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का परिचायक है।”

👥 बड़ी विधानसभा में एक की जगह दो कार्यकर्ताओं की तैनाती

BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर ही पार्टी पूरे देश में यह अभियान चला रही है, जिसमें हर कार्यकर्ता हर विधानसभा में सेवा दूत बनकर जाएगा। सेवा के काम करेगा। बूथ की समीक्षा करेगा। पार्टी की समीक्षा करेगा। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 230 कार्यकर्ता सेवा देंगे। जहां बड़ी विधानसभा है, वहां दो-दो लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।”

Share to...