इंदौर। कृष्णाबाग कॉलोनी में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन और नगर निगम ने 42 मकान तोड़ दिए। अब यहां मलबे का ढेर है और रहवासी मकान टूटने का गम नहीं भुला पा रहे हैं। शुक्रवार को प्रभावित परिवारों ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि उनके मकान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तोड़े गए। उन्होंने पूरे मामले में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और भू-माफिया की मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
📄 सर्वे नंबर 66 की 4.51 एकड़ जमीन पर वकीलों ने रखा पक्ष
अधिवक्ता कुशाग्र चौहान, अक्षय पंवार और पंकज तिवारी ने दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कृष्णाबाग कॉलोनी सर्वे नंबर 66 की 4.51 एकड़ जमीन पर बसी है। इस जमीन के मूल मालिकाना हक को लेकर विवाद है। उनका कहना है कि वर्ष 1996 में अली मोहम्मद ने सुरेश सिलावट के साथ जमीन का अनुबंध किया था। इसके बाद जमीन की खरीद-बिक्री और कॉलोनी बसाने की प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां हुईं।

More Stories
Maravi Tribal Art Updates: पारंपरिक भट्टी से गढ़े जा रहे कलात्मक शिल्प, इंदौर के आदि महोत्सव में दिखी झलक
Register Investigation Updates: जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रजिस्टर की होगी जांच, साक्ष्य जुटा रही पुलिस
Hemant Khandelwal Booth Mandals Updates: 1313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक पहुंचेगा अभियान, बड़ी सीटों पर दो कार्यकर्ताओं की तैनाती