भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के समाजसेवी महेन्द्र पाठक को श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान बाल विवाह के रोकथाम और महिला एवं बाल कल्याण संबंधी गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पाठक वर्ष 1992 से अब तक बाल विवाह की रोकथाम एवं महिला एवं बाल कल्याण की गतिविधियों में सक्रिय है। उनकी इंदौर एवं अन्य जिलों में 2 हजार से अधिक बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भूमिका रही है। इन मामलों में 12 एफआईआर भी दर्ज हुई है। उनकी इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गत वर्ष दर्ज किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद बी.डी. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत