उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो कार ट्रक से टकरा गई जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गैस कटर से काटकर कुछ शवों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतालभेज दिया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी स्पीड में थी। तभी यह भीषण सड़क हादसा हो गया।
मामला बबेरू थाना के कमासिन रोड का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम तिलौसा क्षेत्र के रहने वाला एक बच्चा करंट के चपेट में आ गया था। आनन-फानन में बच्चे को लेकर 8 लोग बोलेरो में सवार होकर अस्पताल के लिए निकले। मगर, रात होने के चलते रास्ते मे बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई। दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। शवों को गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा है। घटना की जांच की जा रही हैं।
मामले में पुलिस ने बताया कि बबेरू के तिलौसा क्षेत्र से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आठ लोग जा रहे थे। गाड़ी तेज स्पीड में थी और खड़ी ट्रक से भिड़ गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। एक का इलाज चल रहा है।

More Stories
Yuvraj Singh Chauhan Details: नया गांव आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
High Court Petition Updates: आरटीआई एक्टिविस्ट की याचिका पर सुनवाई, 2 महीने के भीतर अपील का निराकरण करने के आदेश
Silver Medalist Jaipal Malviya Details: मेले में गुब्बारे फोड़ने से लेकर विश्व मंच तक का सफर, गेहूं बेचकर खरीदी थी पहली पुरानी पिस्टल