August 14, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Advait Upadhyay Search Operation: ट्रेकिंग के दौरान गायब हुए युवक का सातवें दिन भी सुराग नहीं, दूसरे सिम कनेक्शन की पड़ताल शुरू

बेंगलुरु के पास शिवगंगे की दुर्गम पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हुए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय का सातवां दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। गुरुवार को एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई संयुक्त टीमों ने पहाड़ी के चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन चलाया। दुर्गम और ऊंचे इलाकों तक इंसान के पहुंच पाने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए अब पुलिस ने आधुनिक ड्रोन की मदद से पहाड़ियों की आसमान से निगरानी करना शुरू कर दिया है।

📱 मोबाइल मिलने के बाद जांच ने बदली दिशा, दूसरे सिम कनेक्शन की हो रही पड़ताल

लापता अद्वैत का मोबाइल फोन ‘शंताला ड्रॉप’ के पास बरामद होने के बाद इस पूरे मामले की तकनीकी जांच ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारी डीएसपी उमा रानी के नेतृत्व में कई विशेष टीमें लगातार अद्वैत की तलाश और कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने में जुटी हैं। बरामद मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और उसमें मौजूद तमाम डिजिटल गतिविधियों की बारिकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस टेलीकॉम कंपनियों से यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अद्वैत के नाम पर इस सिम के अलावा कोई अन्य सिम कार्ड भी जारी किया गया था या नहीं। जांच का मुख्य फोकस उन संदिग्ध संपर्कों और लोगों तक पहुँचना है, जिनसे अद्वैत के लापता होने से ठीक पहले या बाद में बातचीत हुई थी।

Share to...