April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वर्ल्डकप जीता

T20 वर्ल्डकप 2022 के मेलबर्न में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है। पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने वर्ल्डकप जीता। इंग्लैंड का यह दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और मोइन अली की कमाल की पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटकनी दे दी। इसी के साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाएं। फाइनल मुकाबले में पाक कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाएं वही रिजवान ने 14 गेंदों पर 15 रन और मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की और से सबसे ज्यादा 3 विकेट सेम करन ने झटके, वही आदिल रसीद ओर क्रिस जोर्डन ने 2-2 विकेट झटके स्टोक्स को 1 विकेट मिला।

वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 19वे ओवर में ही 5 विकेट से मैच जीत लिया। इंग्लैंड टीम के स्टॉक्स के शानदार प्रदर्शन के बल पर इंग्लैंड ने दूसरी बार वर्ल्डकप जीत लिया।
स्टॉक्स की शानदार अर्धशतकीय पारी के बल पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया स्टोक्स ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए वहीं में अली ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान से वर्ल्ड कप छीन लिया और दूसरी बार इंग्लैंड टीम विश्व विजेता बनी।

Share to...