मप्र के खिलाड़ी ने एक बार फिर देश व विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया है और मान बढ़ाया हैं। प्रदेश के होनहार खिलाड़ी कुलदीप दंडोतिया ने हांगकांग में चल रही एशियन पेसिफिक पावर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चेंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कुलदीप दंडोतिया को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के चंबल के सपूत कुलदीप दंडोतिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता युवाओं में ऊर्जा का संचार कर उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। दंडोतिया आगे भी नए कीर्तिमान गढें, यही कामना है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कुलदीप दंडोतिया को शुभकामनाएँ दी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित