April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

T20 वर्ल्डकप दूसरा सेमीफाइनल टीम इंडिया और इंग्लैंड में मुकाबला आज

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाले में आज (10 नवंबर) को भारत ओर इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमो में से जो जीतेगा वह फायनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा। फायनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

जहां टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप रहकर अंतिम चार में पहुंची है। वहीं इंग्लैंड ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। अब इस सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी थी।

आज होने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में काफी उत्साह हैं खासकर भारतीयों में।
भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे है और फायनल में पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर उत्सुक है और एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर वर्ल्डकप जितने की कामना कर रहे हैं।

Share to...