April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन: ​धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज एक विशेष उपस्थिति देखने को मिली। पंजाबी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता और गायक अमित भल्ला ने आज प्रात कालीन ‘भस्म आरती’ में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

​भस्म आरती के दौरान अमित भल्ला पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के पश्चात उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की दिव्य आराधना की और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से अभिनेता का सम्मान भी किया गया।

अपनी इस यात्रा को लेकर अमित भल्ला ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से ही मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मंदिर में मौजूद प्रशंसकों ने अभिनेता के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Share to...