ऑस्ट्रेलिया में आज रविवार (16 अक्टूबर) से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो गई है। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर हो गया। नामीबिया ने एशिया कप विजेता दिग्गज श्रीलंका टीम को 55 रनों से हराकर सभी को चोंका दिया।
वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफाइंग मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हरा दिया है। कुछ वक्त पहले ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने सोचा भी नहीं होगा कि पहले ही मैच में उसका ऐसा हाल होगा. नामीबिया ने इस मैच में 55 रनों से जीत हासिल की है और टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का ऐतिहासिक आगाज किया है।
बता दें कि यह क्वालिफाइंग राउंड का पहला मैच था, इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 का स्कोर बनाया है. श्रीलंका को टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने के लिए 164 रन बनाने थे, लेकिन एशिया कप की चैम्पियन टीम श्री लंका,नामिबिया के गेंदबाजों के सामने टिक नही पाई और 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
शश्रीलंका ने सिर्फ चार ओवर के भीतर ही 21 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद श्रीलंका मैच में कभी वापसी ही नहीं कर पाया और उसके सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान दसुन सनाका ने बनाए, उन्होंने 29 रनों की पारी खेली.
लेकिन नामीबिया द्वारा दिए गए 164 रनों के टारगेट को पाने में यह काफी नहीं रही. नामीबिया की ओर से इस मैच में डेविड वीज़, बरनार्ड, बेन और जेन ने 2-2 विकेट लिए।
नामीबिया ने अंत में इस मैच में 55 रनों से जीत हासिल की और एशिया कप की चैम्पियन टीम श्रीलंका को मात दी।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता