सुकमा के किस्टाराम में सोमवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 2 जवान भी शहीद हो गए हैं। चिंतागुफा के एलमागुडा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक जख्मी नक्सली को भी गिरफ्तार कर लिया। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकमा के किस्टाराम के सकलार गांव के पास एसटीएफ और डीजारजी के जवान सर्चिंग पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में 9 नक्सली ढेर हो गए। डीआरजी के 2 जवान दीर्दो माडवी जोगा नक्सलियों की फायरिंग में शहीद हो गए।
सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन 206 के जवान चिंतागुफा के एलमागुडा गोंदराजपाड के पास सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक नक्सली जख्मी हुआ।
9 नक्सली किए ढेर, मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान शहीद

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत