April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अब नहीं मिलेगी मारुति सुज़ुकी की आईकॉनिक कार अल्टो 800

लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी रहने के बाद मारुति सुज़ुकी जल्द ही कंपनी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में से एक अल्टो 800 के उत्पादन और बिक्री को बंद करने वाली है। यह कार भारत में सर्विस क्लास परिवारों के लिए 4 पहिया वाहन की पहली पसंद आज भी बनी हुई है। कंपनी का कहना है कि साल 2019 की दूसरी 6 माही में इस कार के उत्पादन को बंद कर दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा नए क्रैश टेस्ट नॉर्म्स जुलाई 2019 से लागू कर दिए जाएंगे, ऐसे में मारुति सुज़ुकी चाहती है कि तय समय से 3 महीने पहले तक कंपनी की सभी कारों को इन नए नियमां के हिसाब से उपयुक्त बना लिया जाए। 2016 में अल्टो 800 को फेसलिफ्ट वर्ज़न में लॉन्च किया था।
मारुति सुज़ुकी जनवरी 2020 तक भारत में बीएस 6 नॉर्म्स वाले इंजन से लैस कारें लॉन्च करने वाली है, ऐसे में 796सीसी इंजन वाली अल्टो 800 और मारुति ओमनी के उत्पादन को रोक दिया जाएगा क्योंकि ये कारें बीएस 6 नॉर्म्स पर खरा उतरने के लिए बनाई ही नहीं गई हैं।

Share to...