पाकिस्तान के सरकारी संस्थानों को किस तरह अपनी चपेट में लेती जा रही इसका ताजा उदाहरण टीवी चैनलों की नियामक संस्था पेमरा यानी पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथारिटी का यह फरमान है कि देश के टीवी चैनल वैलेंटाइन पर कोई प्रोग्राम न दिखाएं और न ही इसे मनाए जाने संबंधी खबरों का प्रसारण करें। पेमरा ने यह फरमान इस्लामाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के हवाले से दिया है जो पिछले साल वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2017 को दिया गया था और जिसमें टीवी चैनलों और अखबारों को वैलेंटाइन डे को प्रोत्साहित करने वाली खबरें दिखाने. छापने से बचने की बात कही गई थी। इस आदेश में यह भी कहा गया था कि वैलेंटाइन डे पर सरकारी स्तर पर किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए।
पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे पर कुछ न छापने-दिखाने के आदेश

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत