जयपुर। राजस्थान में कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की शादी को निरस्त कर दिया है। जोधपुर की एक अदालत ने अलवर के थानागाजी की रहनेवाली पिंकी कंवर के बाल विवाह को निरस्त कर दिया है। पिंकी की शादी 10 साल की उम्र में हो गई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने उस पर गौना करवाने का दबाव बनाया था। पिंकी अभी 19 साल की है और वह जोधपुर में अपनी पढ़ाई कर रही है। पिंकी कंवर ने अपने बाल विवाह को निरस्त करने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई और उसके बाल विवाह को निरस्त कर दिया गया।
कोर्ट ने 10 साल की बच्ची का बाल विवाह को किया निरस्त

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत