उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन 6 फरवरी को प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित नैवेद्य कक्ष में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन किया गया तथा कोटितीर्थ कुण्ड के पास श्री कोटेश्वर महादेव के अभिषेक-पूजन के बाद शासकीय पुजारी पं घनष्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्रम्ह्णों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक और एकादश-एकादशनि लघुरूद्र पाठ किया गया। पूजन का यह क्रम महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन चलेगा। सायंकाल पूजन के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर को लाल रंग के वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही श्री भरत पुजारी द्वारा भांग का श्रृंगार किया गया। बाबा श्री महाकाल को शेषनाग धारण करवाकर मुकुट, मुण्डमाला, फलों की माला धारण कराई गई। शिवनवरात्रि के तिसरे दिन 7 फरवरी को भगवान महाकाल घटाटोप स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
12 ज्योतिर्लिंगों में से सिर्फ उज्जैन में ही बाबा के विवाह के पूर्व शिव नवरात्री का उत्सव मनाया जाता है जहा प्रति दिन बाबा का आकर्षक श्रृंगार के साथ ही जिस तरह दुल्हा विवाह के पूर्व सारी रस्मे करता हे उसी तरह बाबा महाकाल भी इस समय निराकार से साकार रूप धारण करते है। शिवनवरात्रि के दुसरे दिन आज बाबा महाकाल का शेषनाग रुपी श्रृंगार किया गया।
महाकाल को शिवनवरात्रि के दूसरे दिन कराया शेषनाग धारण

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड