हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुलिस ने चितूर जिले में मंगलवार को 20 संदिग्ध लाल चंदन तस्करों को गोली मार दी। पुलिस की इस कार्रवाई पर पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि मारे गए लोग निर्दोष लकड़हारे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के चीफ सेक्रटरी और डायेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को नोटिस जारी किया है। दूसरी तरफ चितूर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस का कहना है कि हैदराबाद से 500 किलोमीटर दूर तिरुपति हिल्स जंगल में 100 तस्करों ने सुरक्षा बलों पर कुल्हाड़ी और पत्थर के जरिए हमला बोल दिया था।
आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री निम्माकयाला चिनराजप्पा ने कहा कि करीब 20 तस्करों का मारा जाना एक बड़ी सफलता है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि हताहतों की इतनी संख्या तस्करों के खिलाफ कैंपेन में बड़ी सफलता है। पुलिस ने बताया कि एक किलोमीटर के दायरे में सारे शव बरामद किए गए हैं।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने पिछले साल विलुप्तप्राय लाल चंदन पेड़ों को संगठित तस्करी से बचाने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाया था। लाल चंदन चीन समेत एशिया के कई देशों में बेहद महंगा बिकता है। इसका उपयोग फर्नीचर, म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट और वैकल्पिक दवाओं के बनाने में काम आता है। लाल चंदन पेडों की कटाई, ट्रांसपोर्टेशन और बिक्री भारत में प्रतिबंधित है।
एनकाउंटर की खबर के बाद तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यहां तक कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने निर्दोष तमिलों का जनसंहार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पन्नीरसेल्वम ने आंध्र प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। पन्नीरसेल्वम ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को लिखा है कि यदि कहीं से भी मानवाधिकार के उल्लंघन की बात सामने आती है तो कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए और इस सूरत में पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
ऐसे अपराधिक मामलों में राजनैतिक हस्तक्षेप कहा तक सही है यह तो नहीं पता परन्तु हमारे हिन्दुस्तान में किसी के शहीद होने पर इतनी हमदर्दी नहीं दिखाई जाती तो संग्दिधों पर क्यों?
20 चंदन तस्करों का इंकाॅउंटर और फिर राजनीति

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी