इंदौर: इंदौर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। तुकोगंज थाना क्षेत्र में पहले एक कारोबारी को हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी दी गई थी, वहीं अब दो और मामलों में करोड़ों की फिरौती मांगे जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच इन मामलों की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों को डराने और उनसे भारी भरकम रकम मांगने के मामले सामने आ रहे हैं।
पहले मामले में एक पेट्रोल पंप संचालक और उसके कारोबारी पार्टनर को हैरी बॉक्सर के नाम से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है। वहीं दूसरे मामले में कारोबारी विवेक दम्मानी को भी करीब 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली है। इन दोनों ही मामलों के सामने आने के बाद इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोनों प्रकरणों की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या इंटरनेट के जरिए एक किसी भी तरह के झांसे में आकर ऐसे आपराधिक कृत्यों में शामिल न हों, क्योंकि इससे उनका भविष्य पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।

More Stories
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में इंदौर में महापौर सचिवालय पर हुआ नारी संवाद, महिलाओं ने अधिनियम पर जताया उत्साह, हुई जमकर आतिशबाजी
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की