May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिमाचल में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से पानी में बह जाने के कारण कांगड़ा और कुल्लू में एक पुरुष और एक लड़की की मौत हुई अधिकारियों ने कुल्लू जिले के लिए हाई अलर्ट जारी किया है जिला प्रशासन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद नदियों में जल स्तर बढ़ने पर कांगड़ा जिले में उफान पर नजर आ रही नाहड़ खाड़ छोटी नदी में एक व्यक्ति के बह जाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है हिमाचल राज्य के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अन्य घटना में कुल्लू के बजौरा में 14 साल की एक लड़की पानी में बह गई जिससे उसकी मौत हो गई मंत्री ने कुल्लू जिले के कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मृतका के परिजन से मिलकर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि व्यास में अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर भी बह गए व्यास नदी खतरनाक स्तर पर बह रही है उन्होंने कहा कि लोगों को लकड़ियां आदि इकट्ठा करने के लिए नदियों या नालों के पास नहीं जाना चाहिए अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा चंबा कुल्लू और मंडी जिलों सहित अन्य स्थानों पर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है उनसे सतर्क रहने को भी कहा जा रहा है क्योंकि नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ रहा है पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुनगुरू ने बताया कि चंबा में रावी नदी अब भी खतरनाक स्तर पर है और प्रशासन रविवार से ही लोगों को निचले इलाकों से निकाल रहा है

Share to...