May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मायावती जोगी के गठजोड़ से भाजपा के वोट कटेंगे रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी बसपा के गठजोड़ के आगामी विधानसभा चुनावों में तीसरी ताकत के रूप में उभरने की संभावना है जिसका नुकसान कांग्रेस को अधिक होगा मुख्यमंत्री ने यहां दिल्ली से आये पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मायावती और अजीत जोगी की पार्टी की तीसरी शक्ति के रूप में चुनाव लड़ने से भारतीय जनता पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों के वोट कटेंगे लेकिन ज़्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा उन्होंने जोगी को राज्य का बड़ा नेता बताया और कहा कि उनका एक बड़ा जनाधार भी है कांग्रेस द्वारा जोगी मायावती के गठजोड़ को भाजपा की बी टीम बताये जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हताशा और कुंठा में ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं क्योंकि भाजपा इस चुनाव में पिछले तीन चुनावों की तुलना में अधिक सीटों पर विजयी होने जा रही है चुनाव जीतने और डेढ़ दशक के सत्ता विरोधी रुझान से निपटने की रणनीति की चर्चा करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और 25 क्षेत्रों का दौरा करना है इससे अहसास हो रहा है कि इस बार पहले से बड़ी जीत होने जा रही है उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों की विकास एवं जन कल्याण की योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनका निराकरण करना यह अभियान हर साल चलता है जिससे जनता से सीधा संवाद होता है

Share to...