उज्जैन: धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन में आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। गुप्ता ने अलसुबह होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आरती के पश्चात, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रमुख सचिव का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया।
दर्शन के उपरांत संजय गुप्ता ने मंदिर की व्यवस्थाओं और भस्म आरती की दिव्यता की सराहना की। महाकाल मंदिर में वीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

More Stories
नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए भारत के पेडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में मतगणना जारी, रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत की और, भाजपाइयों में खुशी की लहर
यूपी के अंबेडकर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने सड़क पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 8 की मौत