नईदिल्ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए जाने पर मुरुगनाथम ने कहा- शुरू में मुझे यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा- नोबेल पुरस्कार के लिए आप अपना नाम खुद नहीं भेज सकते, न ही आपके दोस्त या परिवार वाले भेज सकते हैं। यह किसी तीसरे पक्ष द्वारा ही भेजा जाना चाहिए। पुडुचेरी के अरविंद आई हॉस्पिटल के एक डीन और वहां काम कर रही अमेरिकी टीमों ने नोबेल के लिए मेरा नाम भेजा। 24 घंटे के अंदर ही इसे स्वीकार कर लिया गया। मुझे सच में बहुत गर्व है।
विदित हो कि अरुणाचलम मुरुगनाथम तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक सामाजिक उद्यमी हैं। सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद मुरुगनाथम गरीबी में पले-बढ़े, जिस कारण से 14 साल की उम्र में ही पढ़ाई छुट गई। परिवार का भरण-पोषण के लिए उन्हें मजूदरी करनी पड़ी। कारखाने में काम करना पड़ा। अरुणाचलम मुरुगनाथम ने समाज से लड़ते हुए सस्ते सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और ग्रामीण महिलाएं पीरियड्स के दौरान महंगे पैड न खरीद पाने के कारण गंदे कपड़े, राख या पत्तों का इस्तेमाल करती थीं, जिससे बीमारियां होने का खतरा रहता था। तब उन्होंने सस्ते सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन पर रिसर्च शुरू किया। लेकिन इसके लिए कोई भी महिला तैयार नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने खुद पर सैनिटरी पैड लागकर और कृत्रिम खून लगाकर पैड का टेस्ट किया। इस वजह से उन्हें सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा। उन्हें पागल बोलकर पत्नी और मां ने छोड़ दिया। बाद में जब सफलता मिली तो मां और पत्नी वापस आ गईं।
अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन संघर्ष पर बॉलीवुड फिल्म पैडमैन बनी। जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार थे। फिल्म को काफी सराहा गया।
अरुणाचलम मुरुगनाथम को साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2014 में TIME मैजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था। उनकी आविष्कार की गई मशीन से हजारों ग्रामिण महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

More Stories
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में मतगणना जारी, रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत की और, भाजपाइयों में खुशी की लहर
यूपी के अंबेडकर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने सड़क पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 8 की मौत