नईदिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरलम में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज यानी 4 मई को आने वाला है। वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP; TMC से आगे चल रही है, बीजेपी कार्यकर्ता जिसकी ख़ुशी मना रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी की पार्टी TMC से आगे चल रही है। हालांकि सरकार किसकी बनेगी ये तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आने वाला है। सभी राज्यों में मतगणना फिलहाल जारी हैं।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी ने अब 181 सीटों पर लीड ले ली है। वहीं, टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं वहीं, कांग्रेस शून्य सीटों पर सिमटती दिख रही है।
केरलम के रुझानों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन 95 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट की अगुवाई वाला गठबंधन 41 सीटों पर आगे है। बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए दो सीटों पर आगे है।
तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। विजय की पार्टी के उम्मीदवार 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 76 सीटों पर आगे है। डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
असम में बीजेपी सौ सीटों के करीब पहुंच गई है। बीजेपी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है। कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं।
पुडुचेरी में वर्तमान में भाजपा 12 सीटो पर आगे चल रही है वही कांग्रेस 2 और अन्य 3 सीट पर आगे हैं।
फिलहाल सभी 5 राज्यों में मतगणना जारी है। वही पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत के पार जाने से भाजपा नेता कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है। हालांकि अभी मतगणना जारी है और पूर्ण रिजल्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।

More Stories
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल
नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए भारत के पेडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम
यूपी के अंबेडकर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने सड़क पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 8 की मौत