उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ भभुआ के पास आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। सड़क पर खड़े लोगों को कार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 2 अन्य घायलों को हायर सेंटर भेजा गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
भीषण दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ के पास की घटना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को पहले दो बाइक की आपस में टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान एक बेकाबू स्विफ्ट कार आई और मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया।
यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

More Stories
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल
नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए भारत के पेडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में मतगणना जारी, रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत की और, भाजपाइयों में खुशी की लहर