April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शुक्ला फिर बने आईपीएल संचालन परिषद अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजीव शुक्ला को आज एक बार फिर आईपीएल संचालन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिससे एक महीने से इस लुभावनी लीग के शीर्ष अधिकारी के पद को लेकर चल रहा भ्रम भी समाप्त हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शुक्ला 2013 तक आईपीएल के अध्यक्ष थे लेकिन आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। लीग का प्रभारी बनने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, अजय शिर्के और रंजीब बिस्वाल के अलावा अन्य लोगों का नाम चर्चा में थी लेकिन अंत में शुक्ला सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में सामने आए। कोलकाता में आईपीएल 8 के उद्घाटन समारोह से सिर्फ एक दिन पहले शुक्ला की नियुक्ति हुई है।

Share to...