जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 3 अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के अम्शीपोरा गांव में आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से तीन सदस्यीय एक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि 3 सदस्यीय पुलिस पार्टी अम्शीपोरा गांव में एक अपराध की जांच के सिलसिले में गई थी, जहां आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक हेड कांस्टेबल और 2 सिपाही शहीद हो गए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
वहीं, बारामूला जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि तीसरा हमला त्राल इलाके में किया गया। यहां फायरिंग में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क पर मुजगुंड में एक सवारी बस में 2 आतंकवादी सवार हुए। दोनों आतंकवादियों ने बस में ही बैठे आईआरपी के तीसरे बटालियन के उपनिरीक्षक गुलाम मुस्तफा पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई। इसके बाद वे बस का अपहरण कर उसे शेल्लू तक ले गए और वहां उतरकर फरार हो गए।
जम्मू-कश्मीर में तीन अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मी शहीद

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी